ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग...

ED की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्टर के घर से 17 करोड़ रूपये बरामद

KOLKATA: इस वक्त की बड़ी खबर कोलकाता से आ रही है जहां ईडी की टीम ने एक साथ छह जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान गार्डन रीच स्थित एक ट्रांसपोर्टर निसार अली के घर पर भी छापेमारी की गयी

ED की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्टर के घर से 17 करोड़ रूपये बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KOLKATA: इस वक्त की बड़ी खबर कोलकाता से आ रही है जहां ईडी की टीम ने एक साथ छह जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान गार्डन रीच स्थित एक ट्रांसपोर्टर निसार अली के घर पर भी छापेमारी की गयी जहां से बक्शे में रखे 500 और 2000 के नोटों के बंडल बरामद किये गये। 


कैश इतना था कि इसे गिनने के लिए मशीन तक मंगवानी पड़ गयी। मिली जानकारी के अनुसार 17 करोड़ रुपया मिला है। इतनी बड़ी रकम कहां से आई इसका पता लगाने में अधिकारी लगे हैं। निसार अली ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करता है जो कई वित्तीय अनियमितता में शामिल है। निसार के छोटे बेटे से ईडी की टीम फिलहाल पूछताछ कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने शनिवार की सुबह एक साथ छह जगहों पर छापेमारी की। ईडी की पहली टीम पार्क स्ट्रीट स्थित एक अपार्टमेंट में वकील के घर पर पहुंची थी। दूसरी टीम गार्डन रीच स्थित एक ट्रांसपोर्टर निसार अली के घर पहुंचे थे जहां छापेमारी के दौरान घर से 17 करोड़ रुपया बरामद किया गया। वहीं तीसरी टीम मयूरभंज रोड स्थित एक कपड़ा व्यापारी के आवास पर पहुंची थी जहां छापेमारी की गयी।


गौरतलब है कि बीते दिनों पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग भर्ती में हुए अनियमितता और घोटाले की जांच ईडी ने की थी। इस दौरान पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दो घरों से करीब 50 करोड़ रुपये बरामद किए गये थे। अभी दोनों जेल में हैं।