ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

‘ED-CBI का समन लालू परिवार के लिए बड़ी बात नहीं.. उन्हें इसकी पुरानी आदत’ सम्राट चौधरी का तीखा तंज

PATNA: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को ईडी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। द

‘ED-CBI का समन लालू परिवार के लिए बड़ी बात नहीं.. उन्हें इसकी पुरानी आदत’ सम्राट चौधरी का तीखा तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को ईडी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। दोनों बाप-बेटे को ईडी द्वारा समन जारी करने को लेकर सियासत शुरू हो गई है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसको लेकर तंज किया है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले 27 वर्षों से लालू प्रसाद को सीबीआई की जांच का सामना कर रहे हैं। यह लालू प्रसाद की कोई नई आदत नहीं है। जेडीयू कहती रही है कि लालू प्रसाद लगातार अपराध करते रहे हैं और उनको अपराध करने की आदत हो गई है, इसलिए सीबीआई और ईडी का समन उनके लिए कोई कुछ नहीं है। ईडी और सीबीआई की नोटिस लालू परिवार के लिए बड़ी बात नहीं है।


वहीं गठबंधन में कोई पद नहीं मिलने से सीएम नीतीश की नाराजगी पर सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को लोगों ने सिर्फ गुमराह करके भारतीय जनता पार्टी से अलग करने के लिए उनको प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखाया था। अब तो जेडीयू के ही सांसद कह रहे हैं कि तीन साल से उनके क्षेत्र में पानी नहीं जा रहा है, इसके बाद अब क्या बचा है। वहीं दिल्ली में पार्टी सांसदों के साथ नीतीश की बैठक करने पर सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार चाहे जिससे मिल लें उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। 2024 में जेडीयू और आरजेडी का खाता नहीं खुलने वाला है।