ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

ड्यूटी से गायब 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, घर पर आराम फरमाते मिले डायल 112 के जवान

KAIMUR: 2 एएसआई समेत 3 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी डायल 112 में लगी थी। लेकिन पुलिस की वैन को लोकेशन पर लगाकर सभी आराम फरमाते मिले। ड्यूटी से तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित किया

ड्यूटी से गायब 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, घर पर आराम फरमाते मिले डायल 112 के जवान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: 2 एएसआई समेत 3 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी डायल 112 में लगी थी। लेकिन पुलिस की वैन को लोकेशन पर लगाकर सभी आराम फरमाते मिले। ड्यूटी से तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। लोगों को तुरंत पुलिस की सहायता मिले इसी उद्धेश्य को लेकर सरकार ने बिहार में डायल 112 की शुरुआत की थी लेकिन जिनके कंधों पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है वो ड्यूटी छोड़ आराम फरमाते मिले। 


भभुआ अनुमंडल में 3 और मोहनिया में 2 गाड़ियां डायल 112 की है। इन गाड़ियों में जीपीएस लोकेशन टैग है। कैमूर पुलिस को गाड़ियों में पदाधिकारी के नहीं रहने की लगातार सूचना ग्रामीणों से मिल रही थी। जिसके बाद कैमूर एसपी के निर्देश पर डायल 112 की जांच रात के 10:30 से 12:30 बजे के बीच में कराई गई तो जांच में भभुआ में सब सही मिला लेकिन मोहनिया में डायल 112 की दोनों गाड़ियां में से दो एएसआई और एक सिपाही गायब मिले। इसके बाद कैमूर एसपी ने गायब तीनों लोगों से स्पष्टीकरण मांगा। इन तीनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके बाद कैमूर एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीनों को निलंबित कर दिया। एएसआई प्रभात कुमार, एएसआई शिवाजी सिंह और सिपाही सहेंद्र पासवान पर कार्रवाई की गयी है।


डीएसपी हेड क्वार्टर भभुआ साकेत कुमार ने बताया डायल 112 की सेवा लोगों को जल्द पुलिस की सहायता मिले उसको देखते हुए शुरू की गई थी। जिसमें भभुआ शहर में तीन और मोहनिया शहर में दो डायल 112 की गाड़ियां अधिकारियों के साथ काम कर रही है। इन सभी पांचों गाड़ियों का रात में जांच कराया गया जिसमें पाया गया कि मोहनियां में मौजूद दो डायल 112 की गाड़ी से दो एएसआई और एक सिपाही गायब थे। लेकिन गाड़ियां अपने निर्धारित जगह पर चालक और सिपाही के साथ खड़ी मिली। जिससे इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया संतोषजनक जवाब नहीं देने पर दो एएसआई और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।