ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

दुरंतो एक्सप्रेस लूट मामले में पुलिस को मिली सफलता, विशेष SIT की टीम ने अपराधी को किया गिरफ्तार

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में पिछले दिनों हुए हावड़ा - कोलकत्ता दुरंतों एक्सप्रेस में लूट- पाट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में शामिल एक आ

दुरंतो एक्सप्रेस लूट मामले में पुलिस को मिली सफलता, विशेष SIT की टीम ने अपराधी को किया गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में पिछले दिनों हुए हावड़ा - कोलकत्ता दुरंतों एक्सप्रेस में लूट- पाट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।  पुलिस ने इस मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से लूट के तीन मोबाइल और कुछ जेवरात बरामद किए गए हैं। 


बता दें कि, दिल्ली से कोलकाता जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस में बीते रविवार को अपराधियों ने जमकर लूटपाट मचाई। दुरंतो एक्सप्रेस जैसे ही पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन से खुली तो उसके कुछ ही देर बाद ट्रेन की बोगियों में 20 से अधिक हथियारबंद लोग सवार हो गए और यात्रियों को लूटने लगे। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बख्तियारपुर से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तार आरोपी का नाम राजू कुमार बताया जा रहा है। रेलवे की विशेष एसआईटी की टीम ने इस अपराधी को गिरफ्तार किया है। 


जानकारी हो कि,रविवार सुबह तीन बजे हावड़ा के रास्ते में पटना स्टेशन से निकलते ही 20 हथियारबंद लुटेरे ट्रेन में सवार हो गए और बंदूक की नोक पर 7-8 डिब्बों में यात्रियों के सामान लूट लिए। बदमाशों ने ट्रेन के ए-1, बी-1, बी-2 एवं बी-3 कोच के यात्रियों से जबरन उनका पर्स, मोबाइल व जेवरात छीन लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद पांच मिनट के अंदर ही सारे बदमाश ट्रेन से उतरकर भाग गए। यह घटना पटना के बख्तियारपुर से पहले शालिमपुर स्टेशन के पास हुई थी। जिसके बाद कई यात्रियों ने बेहतर सुरक्षा की मांग को लेकर हावड़ा स्टेशन पर प्रदर्शन किया था। 


वहीं, अब इस मामले में रेल मंत्रालय ने रविवार को हुई डकैती के बाद राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी प्रमुख ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कमांडो की फिर से तैनाती पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इस ट्रेन को रात में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की सशस्त्र टुकड़ियों द्वारा एस्कॉर्ट किया जाना था।