ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

हेल्थ मिनिस्टर सम्राट चौधरी ने किया अस्पतालों का निरिक्षण, IGIMS में बढ़ेगी सुविधा

PATNA : उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी अचानक शुक्रवार सुबह पटना के आईजीएमएस (IGIMS पहुंचे। सम्राट चौधरी को अचानक देख स्वास्थ्य कर्मी में अफरातफरी का माहौल बना

हेल्थ मिनिस्टर सम्राट चौधरी ने किया अस्पतालों का निरिक्षण, IGIMS में बढ़ेगी सुविधा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी अचानक शुक्रवार सुबह पटना के आईजीएमएस (IGIMS पहुंचे। सम्राट चौधरी को अचानक देख स्वास्थ्य कर्मी में अफरातफरी का माहौल बना रहा है। सम्राट ने डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी से बातचीत किया। सम्राट  ने मरीज और तीमारदारों से बातचीत की। इमरजेंसी वार्ड में बेड की कमी देख सम्राट ने सवाल जवाब भी किया है। 


स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि - मुझे लगातार यह शिकायतें मिल रही थी कि स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवा में इमरजेंसी की दिक्कत हो रही है। उसके बाद मैं इसका निरीक्षण करने पहुंचा। उसके बाद सभी चीजों को मैंने देखा और जो भी जरूरी बातें थी उसका मैंने सभी लोगों को निर्दश दिया है, अब यहां किसी को भी कोई समस्या नहीं हो इसका ख्याल रखना जरूरी होगा। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान मैंने देखा कि इमरजेंसी के अंदर बेड की संख्या बढ़ानी होगी। वर्तमान में 95 बेड यहां उपलब्ध है तो इस वजह से समस्या होती है। हमने यह निर्देश दिया है कि इतना बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर है तो बेड की संख्या बढ़नी चाहिए। इसको लेकर हमलोगों ने बातचीत किया है  और इसे जल्द ही पूरा भी कर लिया जाएगा। 


उधर, इसके आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि इस अस्पताल में गरीबों को मुक्त इलाज किए जाने का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है तो उसे संबंध में भी हम लोग काम कर रहे हैं। फिलहाल हम लोग मुफ्त दवा उपलब्ध करवा रहे हैं। अगले वित्तीय वर्ष में फ्री इलाज भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा जो भी जरूरी चीजें होगी वह उपलब्ध करवाया जाएगा।