Hindi News / news / पटना : दुकान का शटर काटकर लाखों का मोबाइल चोरी

पटना : दुकान का शटर काटकर लाखों का मोबाइल चोरी

1st Bihar Published by: Updated Dec 26, 2020, 9:18:14 AM

पटना : दुकान का शटर काटकर लाखों का मोबाइल चोरी

- फ़ोटो

PATNA : पुलिस के लाख दावों के बावजूद राजधानी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैै. ताजा मामला जक्कनपुर इलाके का है जहां चोरों ने एक मोबाइल दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

चोरों ने मोबाइल दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल और 40 हजार कैश पर हाथ साथ कर दिया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है. चोरों ने दुकान का शटर काटकर बड़ी ही सफाई से घटना को अंजाम दिया है. अपनी पहचान छुपाने के लिए चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी को तोड़ दिया और डीवीआर भी अपने साथ ले गए. 

बताया जा रहा है कि राजेश कुमार ने कुछ दिन पहले ही अराध्या इंटरप्राइजेज नाम की दुकान खोली थी. पीड़ित दुकानकार राजेश कुमार ने बताया कि सुबह होने के बाद आसपास के लोगों से चोरी की घटना में जानकारी हुई. अलग अलग कंपनियों के 45 मोबाइल और 40 हजार कैश चोरों ने चुरा लिए हैं.  शिकायत करने के बाद पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है.