ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

दूकान में घुसकर कारोबारी की हत्या, लूट का विरोध किया तो मार दी गोली

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, अपराध,बलात्कार की खबरें निकल कर सामने न आत

दूकान में घुसकर कारोबारी की हत्या, लूट का विरोध किया तो मार दी गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, अपराध,बलात्कार की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिन- दहाड़े एक गल्ला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर डाली है। 



मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के अहियापुर के बखरी इलाके में दरभंगा फोरलेन किनारे स्थित दुकान में घुसकर लूटपाट के दौरान बदमाशों ने गल्ला व्यवसायी को गोली मार दी। बैरिया स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात व्यवसायी की मौत हो गई। व्यवसायी राजा बाबू मूल रूप से पियर थाना के चंदौली के थे। पेट में दाहिनी ओर से दो गोलियां लगी थीं, जो आरपार हो गई थीं। अहियापुर के बखरी में गल्ला के कई थोक व्यवसायियों की गद्दी है। बदमाशों ने घर में घुसकर गल्ला व्यापारी की हत्या क दी।



बताया जा रहा है कि, जब राजा बाबू कैश काउंटर पर हिसाब कर रहे थे तभी बदमाश लूट के इरादे से घुसे थे। और फिर विरोद करने पर पेट में दो गोलियां मार दी। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई। बाइक सवार दो बदमाश पहले व्यवसायी संदीप कुमार की गद्दी में घुसे, लेकिन उन्हें वहां से 10 हजार रुपए ही मिले। इसके बाद बदमाश संदीप की दुकान के सामने सड़क की दूसरी ओर राजा बाबू की दुकान में जा घुसे। राजा बाबू मुंशी नीलेश के साथ हिसाब कर रहे थे। सेल के रुपये काउंटर पर ही थे। बदमाशों ने कैश लूटने का प्रयास किया तो राजा बाबू ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और सारा कैश लूटकर चलते बने। कितने रुपये लूटे गए हैं, यह कैश मिलान के बाद ही पता चल पाएगा। 



इधर, वो रात में बिजली कटने के बाद घर के बाहर टहल रहा था उसी दौरान तभी अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी की घटना के बाद रवि के घर वाले आनन-फानन में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने रवि कुमार(28) पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। अंधेरे की वजह अपराधी कितनी की संख्या में थे उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई।