1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 01, 2019, 6:23:49 PM
- फ़ोटो
NAVADA: नवादा जिले में वज्रपात का कहर जारी है. सोमवार को फिर ठनका गिरने से एक महिला सरपंच की मौत हो गयी. जो सदर प्रखंड के भगवानपुर गांव की रहने वाली थी. वज्रपात से महिला सरपंच की मौत बताया जा रहा है की महिला खेत में काम करने जा रही थी. इसी बीच जोरदार बारिश शुरू हो गयी और वो ठनका की चपेट में आ गयी. प्रशासन की ओर से मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक दिया गया है. अबतक पांच की गई जान उधर जिले के अन्य क्षेत्रों में भी तीन दिनों के अंदर ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो चुकी है. जिससे बारिश के समय लोग घरों में रहना पसंद कर रहे हैं.