1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 09, 2019, 2:52:47 PM
- फ़ोटो
PATNA: मॉनसून की रुक रुक कर हो रही बारिश ने राजधानी के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल NMCH परिसर को तालाब बना दिया है. भारी जल जमाव के चलते वार्डों में पानी घुस गया है जहां मरीजों के परिजन मछली पकड़ रहे हैं. मछली पकड़ रहे मरीज के परिजन भारी बारिश के चलते महिला वार्ड, पुरुष वार्ड सहित कई वार्डों में बारिश का पानी घुस गया है. वही वार्डों में बारिश का पानी घुसने के चलते वार्डों में मछलियाँ तैरने लगी हैं. वार्ड में पानी घुसने के चलते भर्ती मरीज के साथ-साथ डॉक्टर भी खासे परेशान हैं. डॉक्टर वार्ड में जमे पानी के बीच मरीजों को देखने को मजबूर हैं और इस समस्या के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. भारी बारिश के चलते घुसा पानी वहीं स्टोर रुम में भी बारिश का पानी घुस गया है. अस्पताल में रखी दवा को पानी से बचाने में नर्स से लेकर सफाईकर्मी लगे हैं. नगर निगम विभाग वार्ड से पानी निकालने की कोशिशों में जुटा है. आईसीयू में जड़ा ताला बारिश को देखते हुए आईसीयू में ताला जड दिया गया है और उसे दूसरी जगह ट्रांसफर किया जा रहा है. दरअसल अस्पताल का ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं रहने के चलते हर साल बारिश के मौसम में NMCH का यही हाल होता है. पटना से चंदन की रिपोर्ट