Hindi News / news / बाढ़ से मरने वालों की तादाद हुई 123, बारह जिलों के करीब 82...

बाढ़ से मरने वालों की तादाद हुई 123, बारह जिलों के करीब 82 लाख लोग प्रभावित

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 24, 2019, 9:22:34 PM

बाढ़ से मरने वालों की तादाद हुई 123, बारह जिलों के करीब 82 लाख लोग प्रभावित

- फ़ोटो

PATNA: सूबे में फिलहाल बाढ़ की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है. ताजा जानकारी के मुताबिक बाढ़ से मरने वाले लोगों की तादाद 123 तक पहुंच गई है जबकि 12 जिलों के 105 प्रखंडों की करीब 82 लाख आबादी इससे प्रभावित है. बाढ़ से प्रभावित लोगों की राहत के लिए सरकार कुल 42 राहत शिविर चला रही है. इन राहत शिविरों में 22 हजार 4सौ बाढ़ पीड़ितों ने शरण ली है. सरकार की तरफ से करीब 834 कम्युनिटी किचेन चलाया जा रहा है. बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की 26 टीमें तैनात की गई हैं जिनमें करीब 8 सौ जवान लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं. अगर बाढ़ से हुई मौत के आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा 37 मौतें सीतामढी में हुई हैं.  एक नजर डालते हैं बाढ़ के चलते हुई मौत के आंकड़ों पर: जिला       मौत का आंकड़ा सीतामढ़ी         37 शिवहर           10 पूर्वी चंपारण        2 मधुबनी           30 अररिया          12 किशनगंज        5 सुपौल            3 दरभंगा          10 मुजफ्फरपुर       4 सहरसा            1 पूर्णिया            9 लोगों की मौत अबतक बाढ़ में डूबने के चलते हुई है.