1st Bihar Published by: Updated Aug 07, 2020, 5:34:18 PM
- फ़ोटो
PATNA : क्राइम कंट्रोल में असफल रहने वाले एक रिटायर डीएसपी के खिलाफ सरकार ने एक्शन ले लिया है। छपरा के मढ़ौरा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रहे धीरेंद्र प्रसाद साह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी। गृह विभाग ने इससे संबंधित सूचना जारी कर दी है।
मढ़ौरा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात रहे धीरेंद्र प्रसाद साह पर आरोप है कि उनके पदस्थापन के दौरान अपराध में लगातार वृद्धि हुई। अपराध नियंत्रण में वह पूरी तरह से विफल रहे और अपराध नियंत्रण के लिए वह कोई प्रभावी कार्ययोजना नहीं बना पाए, साथ ही साथ अपराध से जुड़े मामलों में उद्भेदन को लेकर भी उनका प्रयास सार्थक नहीं दिखा। इन सभी मामलों में उन्हें दोषी पाते हुए अब विभागीय कार्यवाही का सामना करना होगा हालांकि धीरेंद्र प्रसाद साह सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

