Hindi News / news / DSP के ऊपर कड़ी कार्रवाई, काम में लापरवाही बरतने पर विभाग ने लिया...

DSP के ऊपर कड़ी कार्रवाई, काम में लापरवाही बरतने पर विभाग ने लिया एक्शन

1st Bihar Published by: Updated Feb 17, 2020, 2:09:45 PM

DSP के ऊपर कड़ी कार्रवाई, काम में लापरवाही बरतने पर विभाग ने लिया एक्शन

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक समस्तीपुर पटोरी डीएसपी विजय कुमार के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. काम में लापरवाही बरतने को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के ऊपर कड़ी कार्रवाई की गई है.


गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक काम में लापरवाही बरतने को लेकर डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. विभाग ने समस्तीपुर जिले के पटोरी डीएसपी विजय कुमार के मामले में समस्तीपुर मुफ्फसिल डीएसपी विजय कुमार सिंह को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नियुक्त किया है. इससे पहले विभाग ने अपराध अनुसंधान विभाग के डीआईजी रत्न संजय कटियार संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया था.


इससे पहले गृह विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. समस्तीपुर जिले के पटोरी डीएसपी विजय कुमार से काम में लापरवाही को लेकर जवाब मांगा गया था. दरभंगा क्षेत्र के डीआईजी के मुताबिक इनके योगदान के समय 101 विशेष प्रतिवेदित कांड लंबित थे. लेकिन मई 2019 तक विशेष प्रतिवेदित लंबित कांडों की संख्या 157 हो गई है.