Hindi News / news / प्रतिबंधित दवा बेचने के आरोप में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की छापेमारी,...

प्रतिबंधित दवा बेचने के आरोप में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की छापेमारी, दो दिन पहले भी हुई थी छापेमारी

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 10, 2019, 9:42:21 PM

प्रतिबंधित दवा बेचने के आरोप में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की छापेमारी, दो दिन पहले भी हुई थी छापेमारी

- फ़ोटो

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना के गोविंद मित्रा रोड से जहां औषधि विभाग ने छापेमारी की है. यह छापेमारी दवा दुकानों पर प्रतिबंधित दवाई बेचने को लेकर हुई है. दो दिन पहले भी ड्रग्स विभाग ने एक दवा की दुकान पर छापा मारकर लाखों की प्रतिबंधित दवा बरामद की थी. बाद में उस दुकान को सील कर दिया गया था. इस छापेमारी के दौरान टाउन डीएसपी भी मौजूद थे. दरअसल औषधि विभाग को यह पुख्ता जानकारी मिली थी कि पीरबहोर थाना इलाके के गोविंद मित्रा रोड में बड़े पैमाने पर चोरी छिपे प्रतिबंधित दवाईयां बेची जा रही हैं. इसी जानकारी के आधार पर विभाग ने पिछले दिनों भी छापा मारा था और लाखों की दवाईयां बरामद की थी. पटना से राजन की रिपोर्ट