Hindi News / news / भीषण सूखे की चपेट में बिहार, सावन के बाद भादो में भी बारिश...

भीषण सूखे की चपेट में बिहार, सावन के बाद भादो में भी बारिश ने दिया धोखा

1st Bihar Published by: 5 Updated Sep 05, 2019, 1:32:40 PM

भीषण सूखे की चपेट में बिहार, सावन के बाद भादो में भी बारिश ने दिया धोखा

- फ़ोटो

PATNA : आने वाले दिनों में बिहार भीषण जल संकट का सामना कर सकता है। सूबे में सूखे के हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। राज्य के ज्यादातर जलाशय बारिश कम होने की वजह से सूख चुके हैं। सावन के बाद भादो के महीने में भी मानसून बिहार से रूठा हुआ है और बारिश ना के बराबर हुई है। कम बारिश की वजह से दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में सूखे के हालात गंभीर हो गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक राज्य के 23 में से 5 जलाशयों में पानी पूरी तरह सूख चुका है जबकि आधा दर्जन से ज्यादा जलाशयों में भाजपा की स्थिति पानी बचा है। हालात इतने गंभीर हैं कि 2 जलाशयों में 10 फ़ीसदी से कम और बाकी के जलाशयों में 50 फ़ीसदी से अधिक पानी है। राज्य के जिन जलाशयों में पानी पूरी तरह सूख चुका है उनमें जलाकुंड जलाशय मुंगेर, विलासी जलाशाय बांका, कैलाशघाटी जलाशय जमुई, बालकुंड जलाशय लखीसराय और फुलवरिया जलाशय नवादा शामिल हैं।