ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स से मिली छुट्टी, अचानक तबीयत खराब होने पर अस्पताल में हुए थे भर्ती

DELHI : कोरोना संकट की महामारी के बीच इस वक्त एक राहत भरी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को एम्स से छुट्टी मिल गई है. पूर्व प्रधानमंत्र

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : कोरोना संकट की महामारी के बीच इस वक्त एक राहत भरी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को एम्स से छुट्टी मिल गई है. पूर्व प्रधानमंत्री को सीने में तकलीफ की शिकायत के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में बीते दिन उन्हें स्थानांतरित किया गया था. आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अचानक तबियत ख़राब होने के कारण इलाक़ के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. उनको रविवार देर रात एम्स में लाया गया था और उन्हें कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. देश के लिए राहत की खबर है कि मनमोहन सिंह अब स्वस्थ हो गए हैं.


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का इलाज एम्स एक डॉक्टर नीतीश नायक कर रहे थे.  उनके कोरोना सहित कई जरुरी टेस्ट किए गए थे. बता दें कि 87 वर्षीय पूर्व पीएम की एम्स में साल 2009 में बाईपास सर्जरी हुई थी. पूर्व पीएम मनमोहन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही कई नेताओं ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और जल्द ठीक होने की कामना की थी. अब मनमोहन सिंह पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने आवास लौट गए हैं.