ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

दोस्तों से संबंध बनाने को पति करता था मजबूर; महिला ने लगाए कई आरोप, बोली- मुझे साथ नहीं रहना

SAMASTIPUR : खबर बिहार के समस्तीपुर का है जहां एक महिला ने अपने पति पर अरोप लगाया है कि उसका पति दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव देता है. जब महिला इसका वरोध करती है तो पति उसे म

दोस्तों से संबंध बनाने को पति करता था मजबूर; महिला ने लगाए कई आरोप, बोली- मुझे साथ नहीं रहना
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SAMASTIPUR : खबर बिहार के समस्तीपुर का है जहां एक महिला ने अपने पति पर अरोप लगाया है कि उसका पति दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव देता है. जब महिला इसका वरोध करती है तो पति उसे मारता है और दोस्त भी मारपीट करते हैं. महिला ने थाने में शिकायत की है और कहा कि उसे अब अपने पति के साथ नहीं रहना है. 


यह पूरा मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां महिला न्याय की गुहार लगाने के लिए महिला थाने पहुंची. महिला ने आरोप है कि उसका पति नशेड़ी है. और शराब का कारोबार भी करता है. अब उसे अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव देता है. जानकारी के अनुसार 22 जनवरी की रात आरोपी पति  शराब के नशे में अपने 2 दोस्तों के साथ घर पर आया और पत्नी पर दोनों के साथ संबंध बनाने को कहने लगा. जब पत्नी इसका विरोध की तो तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी. अब महिला ने आवेदन में लिखा कि वो किसी तरह बचकर वहां से भागकर अपने रिश्तेदार के घर चली गई. मेरे नहीं मिलने पर पति ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ मेरे अपहरण का झूठा केस कर दिया.


पीड़ित महिला 4 बच्चों की मां है. उसका पति लंबे समय से शराब का कारोबार करता था. एक बार पुलिस ने उसे पकड़ लिया, वो करीब एक साल जेल में था. छूट के आने के बाद आरोपी महिला को प्रताड़ित करने लगा. पति का कहना है कि पत्नी ने ही उसे पकड़वा कर जेल भिजवाया था. जिसपर महिला ने बताया कि 4 महीने पहले पेड़ से बांधकर पति ने उसे बहुत पीटा था. जिसके बाद मामले की पंचायती भी हुई थी, लेकिन उसकी प्रताड़ित करना बंद नहीं हुआ.