ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार: पुरानी रंजिश को लेकर दोस्त ने ही युवक के सीने में उतार दी चार गोलियां, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के आरा से आ रही है, जहां पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ही दोस्त के सीने में चार गोलियां दाग दी है। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पता

बिहार: पुरानी रंजिश को लेकर दोस्त ने ही युवक के सीने में उतार दी चार गोलियां, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के आरा से आ रही है, जहां पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ही दोस्त के सीने में चार गोलियां दाग दी है। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है हालांकि परिजन उसका इलाज आरा के ही निजी अस्पताल में करा रहे हैं।


दरअसल, पूरा मामला आरा नगर थाना क्षेत्र के बिन टोली मोहल्ले की है, जहां भारत भूषण शर्मा उर्फ मिठाई लाल के 21 वर्षीय पुत्र हिमांशु विश्वकर्मा को उसी के दोस्त ने चार गोलियां दाग दी। घायल युवक हिमांशु विश्वकर्मा ने बताया कि उसके दोस्त से पूर्व में झगड़ा हुआ था और घर का भी विवाद चल रहा था। इसके बाद से आज शाम उसके साथ मारपीट की घटना के बाद उसे गोली मार दी गई है। 


वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। घटना की सूचना जैसे ही नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार को मिली वे दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। युवक के बयान पर पुलिस वारदात में शामिल बदमाशों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता