ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रही एक्ट्रेस के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर बदमाशों ने की मारपीट, देखें लाइव वीडियो

DESK : देश में महिलाओं के साथ रेप और छेड़खानी की बढ़ती घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसके बाद एक बार फिर से लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहे

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : देश में महिलाओं के साथ रेप और छेड़खानी की बढ़ती घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसके बाद एक बार फिर से लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. बीच सड़क पर दो एक्ट्रेस के साथ छेड़खानी का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें कुछ युवक मारपीट और गाली-गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं. सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस अज्ञात लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है.



घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है. जहां मुंबई से अपनी मॉडल दोस्त की बर्थडे पार्टी में हिस्सा लेने आई एक एक्ट्रेस के साथ देर रात बदमाशों ने छेड़खानी की. इस दौरान बदमाशों ने मॉडल के साथ भी छेड़खानी की. मिली जानकारी के मुताबिक बर्थडे पार्टी से दोनों मॉडल्स लौट रहीं थीं. तभी वह खाना खाने के ल‍िए नादरा बस स्टैंड के पास एक रेस्टोरेंट में गईं. इस दौरान कुछ बदमाश उनके ऊपर अश्लील कमेंट करने लगे. दोनों एक्ट्रेस और उनके दोस्त ने जब इसका विरोध शुरू किया तो बदमाश भद्दी-भद्दी गलियां देने लगे. जब दोनों एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया तो बदमाश दोनों को पीटने लगे. आरोप है कि मॉडल्स भी शराब के नशे में थीं.


इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने बना लिया. दोनों महिलाओं के शोर मचाने के बाद किसी ने 100 नंबर दयाल कर पुलिस को बुलाया. जब तक पुलिस वहां पहुंचती बदमाश मौके से भाग निकले थे. पुलिस दोनों महिलाओं को वहां से थाने ले गई. दोनों एक्ट्रेस ने अज्ञात बदमाशों के ऊपर छेड़खानी और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया. एक्ट्रेस ने कहा कि वह इंदौर की रहने वाली है और अपनी एक दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए भोपाल आई थी. एसआई घुमेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.