Hindi News / news / डोनाल्ड ट्रंप देंगे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, RJD के नए पोस्टर...

डोनाल्ड ट्रंप देंगे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, RJD के नए पोस्टर से नीतीश सरकार पर हमला

1st Bihar Published by: Updated Mar 05, 2020, 6:20:00 PM

डोनाल्ड ट्रंप देंगे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, RJD के नए पोस्टर से नीतीश सरकार पर हमला

- फ़ोटो

PATNA : केंद्र सरकार के सामने बार-बार गुहार लगाने के बावजूद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार केंद्र से स्पेशल स्टेटस की मांग करते रहे हैं, लेकिन बिहार में बीजेपी के साथ सरकार चलाने के बावजूद मोदी सरकार ने नीतीश की एक नहीं सुनी. बिहार को स्पेशल स्टेटस के मुद्दे पर आरजेडी ने मैं पोस्टर के जरिए हमला बोला है.


आरजेडी की तरफ से पटना में जो नया पोस्टर लगाया गया है. उसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग करते नीतीश और सुशील मोदी की जोड़ी दिख रही है. आरजेडी के नए पोस्टर में नरेंद्र मोदी और अमित शाह को भी दिखाया गया है. स्पेशल स्टेटस के मुद्दे पर उनसे मिली निराशा के बाद बिहार के मुख्यमंत्री यह कह रहे हैं कि अब डोनाल्ड ट्रंप से ही विशेष राज्य का दर्जा मांग लिया जाए.


एलइडी केस में पोस्टर के बाद यह माना जा रहा है कि अब नए सिरे से स्पेशल स्टेटस को लेकर पोस्टर वार शुरू होगा RJD के नए पोस्टर पर जेडीयू कैसे और कब पलटवार करती है अब इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है.