बेगूसराय : अभय हत्याकांड में डॉक्टरों ने बदली पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उम्र और पता भी बदला, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 15, 2019, 11:06:46 AM

बेगूसराय : अभय हत्याकांड में डॉक्टरों ने बदली पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उम्र और पता भी बदला, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

- फ़ोटो

BEGUSARAI : जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. दरअसल एक स्टूडेंट की मर्डर के बाद डॉक्टरों ने उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उम्र और पता बदल दिया. मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाया है. जिससे बेगूसराय स्वास्थ्य विभाग को लेकर काफी सवाल खड़ा हो रहे हैं. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. वारदात जिले के विष्णुपुर चतुर्भुज गांव की है. जहां सदर अस्पताल के डॉक्टरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 14 साल के एक मृत बच्चे की उम्र को 40 साल का बना दिया गया है. यही नहीं बच्चे का पता भी बदल दिया गया है. मंटून रजक के 14 वर्षीय बेटे अभय कुमार की हत्या हो गई थी. जिसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल बेगूसराय में कराया गया. उस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभय कुमार की उम्र 14 साल की जगह 40 साल कर दी गई. इतना ही नहीं वार्ड नंबर 17 की जगह पता वार्ड नंबर 14 रतनपुर बिष्णुपुर कर दिया। मृतक अभय के पिता मंटुन रजक और उसकी मां रेनू देवी ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि पुलिस उनके बेटे के हत्यारों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर रही है. पुलिस इस मामले में अब तक कोई एक्शन नहीं ले रही है. पीड़िता ने कहा कि जब उसके बेटे का शव मिला तो उसका पांव टूटा हुआ था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ और ही दर्शाया गया है. बताते चलें कि 25 मई को बिष्णुपुर चतुर्भुज निवासी अभय की निर्ममता पूर्वक अपराधियों ने हत्या कर दी थी लेकिन पुलिस के द्वारा कहा गया कि एक्सीडेंट में इसकी मृत्यु हुई है. बेगूसराय के हेड क्वार्टर डीएसपी कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि जांच के क्रम में अब तक जो सामने आया है. उसके तहत बाइक चलाने के दौरान दुर्घटना की बात सामने आ रही है ऐसे सभी एंगल से जांच की जा रही है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट https://www.youtube.com/watch?v=Xn8yUeP9SMQ&feature=youtu.be