1st Bihar Published by: Updated Feb 15, 2021, 8:23:07 AM
- फ़ोटो
PURNIYA : बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से है, जहां एक डॉक्टर ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. जिसके बाद डॉक्टर के घर में कोहराम मच गया है.
घटना जिले के खजांची थाना इलाके के आरएन साव चौक की है. जहां होटल होलीडे इंटरनेशनल होटल के कमरा नंबर 203 में डॉक्टर का शव फंदे से लटकता हुआ मिला. बताया जा रहा है कि डॉक्टर साकेत राय ने शनिवार की शाम होटल में कमरा बुक किया था.
रविवार की सुबह देर तक जब होटल का कमरा नहीं खुला तो मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और परिजनों के आने पर जब कमरे का दरवाजा खुलवाया तो देखा कि डॉ साकेत राय का शव पंखे से लटका हुआ मिला.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. होटल में किसी तरह का सुसाइडल नोट या अन्य कोई सामान बरामद नहीं हुआ. घरवालों ने बतयाा कि साकेत ने रुस से डॉक्टरी की पढ़ाई की थी. इसके बाद से वह घर में ही रहता था. साकेत ने खुदकुशी क्यों की इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं साकेत की मौते के बाद परिजन हैरान हैं.