ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार : डॉक्टर के बेटे ने नशे में 6 लोगों पर चढ़ाई कार, इलाके में मची अफरातफरी

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले में नशे में धुत होकर डॉक्टर के बेटे ने 6 लोगों पर कार चढ़ा दी. कार की चपेट में आने से 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि इन 6

बिहार : डॉक्टर के बेटे ने नशे में 6 लोगों पर चढ़ाई कार, इलाके में मची अफरातफरी
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले में नशे में धुत होकर डॉक्टर के बेटे ने 6 लोगों पर कार चढ़ा दी. कार की चपेट में आने से 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए.  बताया जा रहा है कि इन 6 लोगों में 1 शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के बाद से मौके पर अफरा तफरी मच गई. लोगों ने किसी तरह कार को रोक लिया और ड्राइवर को पकड़ लिया. हालांकि कार में पिछली सीट पर बैठक युवक भागने में कामयाब रहा. 


घटना भेलवा चौक के नजदीक हुई. लोगों ने बताया कि अनियंत्रित कार तेज गति से बाल्डीहा से शहर की ओर आ रही थी. इस दौरान सड़क पर आ-जा रहे करीब आधा दर्जन लोग इसकी चपेट में आने से जख्मी हो गए. 


लोगों ने बताया कि दरभंगा के डॉ. डीएन झा के बेटे अमित कुमार झा शराब के नशे में कार चला रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर नियंत्रित किया और बड़ी मशक्कत से नशे में धुत्त युवक को भीड़ से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया. 


स्थानीय लोगों ने बताया कि अमित और उसके ड्राइवर ने नेपाल के इनरवा में शराब पी और इसके बाद भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया. ड्राइवर शराब के नशे में धुत होने के कारण गाड़ी ड्राइव नहीं कर पा रहा था तब अमित खुद ड्राइव करने लगा. 


थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जख्मी युवक मो. मुस्तकीन के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की पहचान दरभंगा निवासी डॉ. डीएन झा के बेटे अमित कुमार झा के रूप में की गई है. अमित को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. 

टैग्स