ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

‘सात जन्म भी ले लें तब भी दोबारा सीएम नहीं बन सकेंगे मांझी’ पूर्व मुख्यमंत्री पर नीतीश के मंत्री का बड़ा हमला

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर तीखे हमले बोलकर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी जेडीयू के निशाने पर आ गए हैं। पिछले दिनों शराबबंदी को खत्म करने की बात कहकर सियासत

‘सात जन्म भी ले लें तब भी दोबारा सीएम नहीं बन सकेंगे मांझी’ पूर्व मुख्यमंत्री पर नीतीश के मंत्री का बड़ा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर तीखे हमले बोलकर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी जेडीयू के निशाने पर आ गए हैं। पिछले दिनों शराबबंदी को खत्म करने की बात कहकर सियासत को गर्म करने वाले जीतन राम मांझी पर जेडीयू ने बड़ा हमला बोला है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि मांझी सात जन्म भी ले लेंगे तब भी दोबारा बिहार के सीएम नहीं बन सकेंगे।


दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार रविवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नालंदा पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान श्रवण कुमार ने जीतन राम मांझी पर निशाना साधा। श्रवण कुमार ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने मांझी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाकर सम्मान और अवसर दिया, लेकिन अब ऐसा मौका उन्हें सात जन्मों में नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि दूसरे जो लोग हैं, सामाजिक कृत्यों को चलाना चाहते हैं, उन्हें कौन रोक सकता है।


बता दें कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने पिछले दिनों कहा था कि शराबबंदी सफल नहीं है यदि हमारी सरकार आई तो बिहार में फिर से शराब चालू हो जाएगा। मांझी ने यह भी कहा था कि यह शराबबंदी कानून कहीं से सही ही नहीं है यदि मेरी सरकार आएगी तो हम लोग या तो गुजरात के तर्ज पर इस कानून को लागू करेंगे या यूं ही खुला छोड़ देंगे। पहले से तो बिहार में शराब चालू ही था।