ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

दो युवकों की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी

SAMASTIPUR: खानपुर थाना क्षेत्र के नत्थुद्वार गांव में दो युवकों की लाश पुलिया के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिया में बारिश का पानी भरा हुआ है। घटनास्थल से बाइक भ

दो युवकों की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: खानपुर थाना क्षेत्र के नत्थुद्वार गांव में दो युवकों की लाश पुलिया के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिया में बारिश का पानी भरा हुआ है। घटनास्थल से बाइक भी बरामद किया गया है। परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे सड़क दुर्घटना से मौत की आशंका जता रहे हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।  


पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही यह पता चल पाएगा कि मामला हत्या का है या फिर सड़क दुर्घटना। मृतकों की पहचान नत्थुद्वार निवासी 24 वर्षीय रौशन पासवान और 26 वर्षीय सिंधु उर्फ पल्लू के रुप में हुई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जब दोनों देर रात तक घर नही लौटे तो उन्होंने काफी खोजबीन की। घटनास्थल की तरफ से कुछ लोग पानी मे भींगे हालत में लौट रहे थे। जिससे उन्हें आशंका है कि उन्हीं  लोगों ने हत्या कर शव को पुलिया के पास फेंक दिया है। फिलहाल इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता