1st Bihar Published by: RAJ Updated Aug 29, 2020, 2:10:45 PM
- फ़ोटो
NALANDA : सीएम नीतीश के गृह जिले में क्राइम अनकंट्रोल हो चूका है. हत्या, लूट, रेप आदि की घटनाएं अब आम हो चुकी है. लोगों में सरकार और प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी तो देखने को मिल ही रही है साथ ही अब लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर हो गए हैं.
ताजा मामला छविलापुर थाना क्षेत्र का है. दरअसल, दो दिनों से इंटर का छात्र लापता था और आज धान के खेत से उसका शव बरामद किया गया है. शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान छविलापुर थाना क्षेत्र के दोगी गांव निवासी राजकुमार यादव के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है. चन्दन गुरुवार को अंडवस हाई स्कूल में इंटर का फॉर्म भरने गया हुआ था, तब से वह वापस नहीं लौटा. जिसके बाद उसकी खोजबीन की जा रही थी.
फिलहाल छविलापुर थाने की पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है. घटना के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है. इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है.