Hindi News / news / सीएम नीतीश आज जाएंगे गया, कई कार्यक्रम का करेंगे शिलान्यास

सीएम नीतीश आज जाएंगे गया, कई कार्यक्रम का करेंगे शिलान्यास

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 24, 2019, 1:19:30 PM

सीएम नीतीश आज जाएंगे गया, कई कार्यक्रम का करेंगे शिलान्यास

- फ़ोटो

GAYA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दो दिन के दौरे पर गया जाएंगे. सीएम गया के गांधी मैदान में कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. उसके बाद दोपहर दो बजे सीएम गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. जहां उनके साथ बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमाप, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा भी मौजूद रहेंगे. मंच के बगल में शिलान्यास और उद्घाटन का पटल लगाया गया है, जिसे रिमोट के जरीय सीएम उद्घाटन करेंगे. जनसभा को संबोधित करने के बाद सिएम पितृपक्ष मेला क्षेत्र का भ्रमण करेंगे. रविवार को सीएम बोधगया मंदिर में दर्शन के बाद झारखंड के लिए रवाना हो जाएंगे.