ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

दो देशों के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू, जल्द जुड़ेंगे कई अन्य देश

Desk : आज से भारत सरकार ने फ्रांस और अमेरिका के साथ एक द्विपक्षीय समझौते के तहत इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू कर दी है. इसकी जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

 Desk : आज से भारत सरकार ने फ्रांस और अमेरिका के साथ एक द्विपक्षीय समझौते के तहत इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू कर दी है. इसकी जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी है. उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ हफ्ते में इसी तरह के समझौते जर्मनी और फ्रांस के साथ भी किये जायेंगे.    

इस समझौते के तहत 18 जुलाई से एयर फ्रांस दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और पेरिस के बीच 28 इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने वाली है. वहीं अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच 18 इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने वाली है. यूनाइटेड एयरलाइंस रोजाना दिल्ली और न्यूयॉर्क के बीच उड़ान भरेगी. इसके साथ ही एक सप्ताह में 3 दिन दिल्ली और सैन-फ्रांसिस्को के बीच उड़ान भरेगी.


कोरोना महामारी की वजह से अभी द्विपक्षीय एयर बबल समझौते के माध्यम से नागरिकों की एक से दूसरे देश आने-जाने की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है. साथ ही इस यात्रा में यात्रियों के सुरक्षा और बीमारी से बचाव के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे.

दरअसल, दुनिया भर में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत ने 23 मार्च से अन्तर्राष्ट्रीय और घरेलू फ्लाइट पर रोक लगा दी थी. लगभग दो महीने बाद 25 मई से घरेलू फ्लाइट शुरू कर दी गयी पर अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों पर रोक जारी थी.