ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भागी, पति को पसंद नहीं करती थी पत्नी

BANKA: बरेली में तैनात महिला पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्या प्रतापगढ़ में पंचायती राज विभाग में च

दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भागी, पति को पसंद नहीं करती थी पत्नी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: बरेली में तैनात महिला पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्या प्रतापगढ़ में पंचायती राज विभाग में चतुर्थवर्गीय श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं। पति आलोक ने अपनी अधिकारी पत्नी और उसके प्रेमी पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इधर सोशल मीडिया पर यूपी की इस घटना सुर्खियां बतौर रही है वहीं बिहार के बांका जिले में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है। 


यहां दो बच्चों की मां होने के बाद पत्नी अपने पति को नापसंद करने लगी। उसके दिल में पति की जगह उसके प्रेमी ने जगह बना ली। दोनों के बीच प्यार का ऐसा परवान चढ़ा कि उन्हें किसी का कोई डर नहीं रहा। ना समाज की चिंता रही ना पति, बच्चे और परिवार वालों की ही चिंता पत्नी को रही। एक दिन युवती अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गयी। 


पत्नी के भागने के बाद पीड़ित पति ने दोनों को हर जगह खोजा लेकिन दोनों का अता-पता नहीं चल सका। अब घर पर बच्चे और परिवार वाले सवाल कर रहे हैं जिसका जवाब पति के पास नहीं है। पीड़ित पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। 


मामला शंभूगंज थाना क्षेत्र का है जहां पीड़ित पति ने गांव के ही एक युवक पर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है और पुलिस से मामले की जांच की बात दोहराई है। पीड़ित पति का कहना है कि जिस वक्त प्रेमी के साथ वो भागी उस समय वह खुद घर पर नहीं था। काम के सिलसिले में शहर गया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग माना और आगे की कार्रवाई शुरू की।