Hindi News / news / बिहार : दो अलग-अलग हादसों में 3 की मौत, एक शख्स गंभीर रूप...

बिहार : दो अलग-अलग हादसों में 3 की मौत, एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी

1st Bihar Published by: Updated Apr 07, 2021, 10:04:29 AM

बिहार : दो अलग-अलग हादसों में 3 की मौत, एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी

- फ़ोटो

AURANGABAD : इस वक़्त की बड़ी खबर औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है जहां एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ़्तार हाईवा और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में दो लोगों की जान चली गई है. वहीं एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है जिसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. घटना एनएच 139 पर ओबरा के पास हुई. 


बताया जा रहा है कि एनएच 139 पर ओबरा के पास तेज रफ़्तार हाईवा और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया. 


गौरतलब है कि बिहार में इन दिनों हादसों का दौर जारी है. आज सुबह ही सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौसी हाता गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक शख्स की जान चली गई. जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बस ने पति-पत्नी को कुचल दिया. इस हादसे में पति की इलाज के क्रम में मौत हो गई वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल पत्नी का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है.