ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

दिवाली से गायब युवक का नरकंकाल बरामद, कपड़े और घड़ी से हुई पहचान

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में नदी किनारे से एक युवक का नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव की है। बताया जाता है कि मृतक दीपावली की रात

दिवाली से गायब युवक का नरकंकाल बरामद, कपड़े और घड़ी से हुई पहचान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में नदी किनारे से एक युवक का नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव की है। बताया जाता है कि मृतक दीपावली की रात से गायब था। युवक की पहचान केवटा वार्ड संख्या 7 गांव के  स्व. महिंद्र चौधरी के पुत्र  गोपाल कुमार उर्फ लालू चौधरी के रूप में हुई है। नरकंकाल की पहचान परिजनों ने कपड़े, घड़ी और हाथ पर बांधे गये धागे से की। 


युवक की हत्या के बाद केवटा वार्ड एक में बलान नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया था। जिसे जानवरों ने खोदकर निकाला जिस पर नजर पड़ते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब खुदाई करवाया तब नरकंकाल बरामद किया गया। नरकंकाल को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। खुदाई के दौरान कपड़े, घड़ी,पानी का बोतल, चप्पल बरामद किया। मृतक की पहचान लालू चौधरी के रूप में हुई है। 


दो महीने पहले 23 सितंबर वह जेल से निकला था। लालू पर दलसिंहसराय ,विद्यापति नगर, घाटहो ओपी में लूट सहित दर्जनों मामले दर्ज है। विद्यापति नगर थाना इलाके में हुई लूट मामले में वह जेल में बंद था । तकरीबन 33 माह बाद वह 23 सितंबर को जेल से बेल पर छूटा था। मृतक लालू के परिजनों बताया कि दिवाली के दिन कुछ दोस्तों के साथ वह घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।


 काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं मिली तब परिजन थाने गये और लिखित शिकायत दर्ज करायी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी। आज उसका नर कंकाल नदी के पास से बरामद किया गया है। एसपी हृदय कांत ने बताया कि मृतक लालू चौधरी अपराधी प्रवृत्ति का था। पिछले एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। उसकी कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने हत्या कर दी है। मृतक के परिजनों ने उसके कपड़े और अन्य सामान से उसकी पहचान की है। मृतक के डीएनए सैंपल को एकत्र कर जांच के लिए भेजा गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता