ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

BIHAR NEWS : दिवाली की खरीदारी कर लौट रहे दो दोस्तों कि ट्रक-बाइक की टक्कर में मौत, परिजनों में मातम का माहौल

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने

BIHAR NEWS : दिवाली की खरीदारी कर लौट रहे दो दोस्तों कि ट्रक-बाइक की टक्कर में मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गयी। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार घटना जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में रफीगंज मार्ग पर मंगलवार की रात घटी। बाइक सवार युवकों को ट्रक ने सामने से धक्का मार दिया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।  मृतकों की पहचान कमलेश चौधरी(22) पिता सूरज चौधरी और राहुल पासवान (25) पिता मनोज पासवान के रूप में हुई। 


बताया जा रहा है कि दोनों मृतक रफीगंज प्रखण्ड के बलिगांव निवासी हैं। जबकि इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां  प्राथमिकी उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस घटना में श्यामाकांत मेहता के पुत्र गुंजन मेहता गंभीर रूप से घायल है। 


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में रफीगंज थाना में पदस्थापित एसआई वर्षा कुमारी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मदनपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह भी दल बल के साथ पहुंचे। घटना की पुष्टि पुलिस ने सोशल मीडिया पर की है। 

जबकि मृतक के परिजनों ने बताया कि तीनों दोस्त दीपावली की खरीदारी करने के लिए मदनपुर थाना क्षेत्र के वार बाजार गए हुए थे। लौटने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर रफीगंज-शिवगंज रोड को जाम कर दिया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस और जनप्रतिनिधि के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।