Hindi News / news / 'छपाक' के सपोर्ट में उतरे तेज प्रताप, कहा- नारी सशक्तिकरण की बात करने...

'छपाक' के सपोर्ट में उतरे तेज प्रताप, कहा- नारी सशक्तिकरण की बात करने वाले सत्ता में बैठे लोगों को 'थपाक' से काहे लग रहा है?

1st Bihar Published by: Updated Jan 11, 2020, 9:53:23 AM

'छपाक' के सपोर्ट में उतरे तेज प्रताप, कहा- नारी सशक्तिकरण की बात करने वाले सत्ता में बैठे लोगों को 'थपाक' से काहे लग रहा है?

- फ़ोटो

PATNA: फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक पर देश भर में कॉन्ट्रोवर्सी जारी है. जेएनयू प्रकरण के बाद कई लोग इस फिल्म का बॉयकॉट कर रहे हैं, तो कई लोग इसके सपोर्ट में भी खड़े हैं. लालू के बड़े लाल और आरजेडी नेता तेज प्रताप याद दीपिका के सपोर्ट में खुलकर आ गये हैं.


तेज प्रताप यादव ने दीपिका की फिल्म छपाक को सपोर्ट किया है, साथ ही इसका विरोध करने वालों पर जमकर निशाना साधा है. तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करके दीपिका को खुला समर्थन दिया है.


तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करके लिखा है कि, इ जो "छपाक" है, इ सत्ता में बैठे लोगों को "थपाक से" काहे लग रहा है?

ये वही लोग हैं जो नारी सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ जैसे भाषण देते फिरते हैं।

@deepikapadukone

 जी आप एक प्रेरणा हो।।