ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

दिल्ली में शाहीन बाग वाले मार्च पर निकले, अमित शाह से मुलाकात का नहीं मिला वक़्त

DELHI : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लंबे अरसे से धरने पर बैठे शाहीन बाग के लोगों ने दिल्ली में मार्च निकाला है। शाहीन बाग में धरने पर बैठे लोग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लंबे अरसे से धरने पर बैठे शाहीन बाग के लोगों ने दिल्ली में मार्च निकाला है। शाहीन बाग में धरने पर बैठे लोग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करना चाहते हैं। पीपुल्स ऑफ शाहिन बाग संगठन ने शनिवार को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात का वक्त मांगा था लेकिन आज रविवार का दिन होने के कारण मुलाकात का वक्त नहीं मिला।


केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यालय की तरफ से मुलाकात का वक्त नहीं मिलने के बावजूद शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी सड़क पर मार्च कर रहे हैं। शाहीन बाग के लोगों ने कहा है कि वह हर हालत में केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करना चाहते हैं। इस बात को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम दिल्ली में पुख्ता कर दिए गए हैं दक्षिण दिल्ली के डीसीपी आरपी मीणा ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात का वक्त नहीं मिलने के बावजूद शाहीन बाग के लोग बाहर से कर रहे हैं और हमने हालात पर नजर बनाकर रखा हुआ है।


वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में भीम आर्मी ने भी मार्च निकाला है। आऱक्षण बचाओ मार्च का नेतृत्व आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने किया है। दिल्ली के मंडी हाउस से संसद भवन तक ये मार्च निकाला गया है। दिल्ली में इन विरोध प्रदर्शनों के बीच पुलिस के हाथ-पांव फूल रहे हैं। रविवार के दिन भी दिल्ली में सड़क पर उतरे लोगों से पुलिस को दो-चार होना पड़ रहा है। 

टैग्स