ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

दिल्ली के जामिया इलाके में तीसरी बार फायरिंग, लाल रंग की स्कूटी पर लाल जैकेट पहन कर पहुंचा था शख्स

DELHI: दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में रविवार रात फिर फायरिंग की घटना हुई। यह फायरिंग जामिया के गेट नंबर पांच पर हुई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान दो संदिग्ध देखे

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI: दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में रविवार रात फिर फायरिंग की घटना हुई। यह फायरिंग जामिया के गेट नंबर पांच पर हुई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान दो संदिग्ध देखे गए। रात में फायरिंग की सूचना मिलते ही जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर लोग जुट गए और प्रदर्शन शुरू हो गया। 


जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी ने बताया कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट नंबर पांच फायरिंग हुई है। फरार होते हुए दो संदिग्ध देखे गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इन संदिग्धों में एक शख्स लाल रंग की जैकेट पहने हुए था और लाल रंग की स्कूटी चला रहा था। स्कूटी का नंबर 1532 बताया जा रहा है।


हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैं। फायरिंग की घटना के बाद जामिया नगर थाने के बाहर भी जामिया के छात्र इक्कठे हो गये और उन्होनें प्रदर्शन किया।  इस सिलसिले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। डीसीपी ने बताया कि जामिया नगर के एसएचओ घटनास्थल का जायजा लिया।इस इलाके में फायरिंग की यह तीसरी घटना है।


गौरतलब है कि जामिया और शाहीन बाग में फायरिंग की इससे पहले दो घटनाएं हो चुकी हैं। 1 फरवरी को शाहीन बाग में CAA के खिलाफ जारी प्रदर्शन स्थल से कुछ ही दूरी पर कपिल नाम के एक शख्‍स ने हवाई फायरिंग की थी। उसका कहना था, 'देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।' फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में है।इससे पहले 30 जनवरी को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गोपाल नाम के एक लड़के ने गोली चलाई थी। इसमें पत्रकारिता का एक छात्र जख्‍मी हो गया था।