ब्रेकिंग
भैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौज

दिग्विजय सिंह ने BJP को बताया नालायक, बोले.. देश को बेचने पर तुले हैं मोदी-शाह

PATNA : पटना पहुंचे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कांग्रेस को लायक तो बीजेपी को नालायक संतान बताया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि दोनों सदनों में

दिग्विजय सिंह ने BJP को बताया नालायक, बोले.. देश को बेचने पर तुले हैं मोदी-शाह
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना पहुंचे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कांग्रेस को लायक तो बीजेपी को नालायक संतान बताया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि दोनों सदनों में कांग्रेस पार्टी हमेशा राष्ट्रीय मुद्दे पर चर्चा कराना चाहती है लेकिन बीजेपी की सरकार को यह मंजूर नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर संसद में इन मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी तो कहां होगी. 


दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी-शाह की सरकार देश को बेचना चाहती है. एनडीए सरकार ने सत्ता का केंद्रीयकरण कर रखा है. बिना उनकी मर्जी के कोई चर्चा दोनों सदन में नहीं हो सकती. इसलिए कांग्रेस ने तय किया है कि महंगाई, बेरोजगारी और राष्ट्रीय संपदा के मुद्दे पर वह अलग-अलग प्रांतों में अपने लोगों को भेजेगी. 


उन्होंने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पीएम कहते हैं कि 70 साल में देश में कुछ नहीं हुआ, अगर कुछ नहीं हुआ तो आप बेच क्या रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि नीतीश आरएसएस-भाजपा के रंग में रंग गए हैं. जेपी-लोहिया के पाठ्यक्रम पुस्तकों से हटाए जाने का भी उन्होंने विरोध किया.