ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

DIG मनु महाराज ने तीन नक्सलियों को दबोचा, एसटीएफ और पुलिस ने मिलकर की बड़ी कार्रवाई

LAKHISARAI : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में डीआईजी मनु महाराज को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस और एसटीएफ के कम्बाइंड ऑपरेशन के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

LAKHISARAI : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में डीआईजी मनु महाराज को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस और एसटीएफ के कम्बाइंड ऑपरेशन के दौरान लखीसराय के जंगलों से तीन नक्सलियों को अरेस्ट किया है. गिरफ्त नक्सलियों में सीपीआई नेता का अपहरण करने वाला कुख्यात नक्सली गौतम कोड़ा को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है.


पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी को लेकर जानकारी देते हुए डीआईजी मनु ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ कम्बाइंड ऑपरेशन में पुलिस ने तीन कुख्यात नक्सलियों को अरेस्ट किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पीरी बाजार थाना इलाके के लक्ष्मीपुर बरियारपुर गांव के रहने वाले भुवनेश्वर पासवान और मोहन मण्डल के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि तेघरा थाना इलाके के लड़ैयाटांड़ के रहने वाले वाले गौतम कोड़ा को भी अरेस्ट किया गया है. 


डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि भुवनेश्वर पासवान और मोहन मण्डल बीते 30 नवंबर को हुए पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में शामिल थे. वहीं, नक्सली गौतम कोड़ा ने बीते 6 दिसंबर सीपीआई नेता मदन मोहन के अपहरण को अंजाम दिया था. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saif Ali

FirstBihar संवाददाता