ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

डायल 112 पर मिली समस्तीपुर रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, कॉल करने वाले ने कहा-है हिम्मत तो रोक के दिखाओ

SAMASTIPUR: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112 पर एक शख्स ने यह धमकी दी है। पुलिस को चुनौती देते हुए शख्स ने फोन करके कहा कि है ह

डायल 112 पर मिली समस्तीपुर रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, कॉल करने वाले ने कहा-है हिम्मत तो रोक के दिखाओ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112 पर एक शख्स ने यह धमकी दी है। पुलिस को चुनौती देते हुए शख्स ने फोन करके कहा कि है हिम्मत तो बम धमाके को रोक के दिखाओ। धमकीभरे कॉल से पुलिस हैरान रह गई जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।


 तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को दी गयी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना मंडल सुरक्षा आयुक्त और रेल एसपी को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी को सर्च अभियान में लगाया गया। डॉग स्क्वायर्ड की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस टीम को देखकर लोग भी हैरान रह गये। 


प्लेटफॉर्म पर खड़ी हर ट्रेन की जांच की गयी और रेलवे परिसर को सर्च किया गया। इसी दौरान पता चला कि कॉल करने वाले की पहचान हो गयी है। धमकीभरा कॉल करने वाला शख्स उजियारपुर के चेता गांव का रहने वाला है उसकी पहचान दिग्विजय पांडेय के रूप में हुई है। अंगारघाट पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। 

टैग्स