ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

धारदार हथियार से प्लंबर मिस्त्री की निर्मम हत्या, अज्ञात अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। आए दिन एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है जहां बेखौफ अपराधियों ने प्लंबर मिस्

धारदार हथियार से प्लंबर मिस्त्री की निर्मम हत्या, अज्ञात अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। आए दिन एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है जहां बेखौफ अपराधियों ने प्लंबर मिस्त्री की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मो. इशा के रूप में हुई है जो पस्तपार पुलिस शिविर क्षेत्र के लाहोना गांव का रहने वाला था। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मो. इशा प्लंबर का काम करके देर रात घर लौट रहा था तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने जिरवा पेट्रोल पंप के पास धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ मो. इशा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पतरघट और पस्तपार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। 

धारदार हथियार से प्लंबर मिस्त्री की निर्मम हत्या, अज्ञात अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Neeraj

FirstBihar संवाददाता