1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 07, 2019, 3:23:28 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून में लापरवाही बरतने वाले पुलिस वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है. पूर्ण शराबबंदी को लागू करने में विफल 41 पुलिस वालों को पुलिस मुख्यालय ने नाप दिया है.
खबर के मुताबिक पटना, मुजफ्फरपुर, कटिहार सीवन समेत 16 जिलों में तैनात 41 पुलिस वालों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने कड़ी कार्रवाई की है.
शराबबंदी कानून को लागू करने में लापरवाही बरतने वाले ऐसे 41 पुलिस वालों को 10 साल तक थानाध्यक्ष और ओपी प्रभारी बनने से वंचित कर दिया गया है.