1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 12, 2019, 9:02:47 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में पुलिस पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए लगातार एड़ी-चोटी का जोर लगाए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अब राज्य के 58 ऐसे पुलिस अधिकारियों का ब्योरा मांगा है जो कई जिलों में पदस्थापित हैं। डीजीपी कार्यालय है इसके लिए कई जिलों के एसपी को पत्र जारी किया है। डीजीपी कार्यालय की तरफ से जारी किए गए पत्र में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि 58 पुलिस पदाधिकारियों के तबादलों की अनुशंसा के साथ उनका पूरा सर्विस रिकॉर्ड डीजीपी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। यह 58 पुलिस अधिकारी पटना के अलावे अररिया, नवगछिया, पूर्णिया, बक्सर, समस्तीपुर, बेतिया, गोपालगंज, सारण, नवादा, शिवहर, बेगूसराय, सुपौल, जमुई, कटिहार, किशनगंज, वैशाली, मधुबनी, कैमूर, भोजपुर, सीतामढ़ी, कटिहार, रेल जमालपुर और रेल कटिहार के साथ-साथ विशेष शाखा में पदस्थापित हैं। माना जा रहा है कि बिहार के डीजीपी की नजर ऐसे पुलिस पदाधिकारियों पर है जो या तो लंबे वक्त से एक ही जिले में टिके हुए हैं या फिर उनका सर्विस रिकॉर्ड ठीक नहीं है।