ब्रेकिंग
बिहार में BJP का बड़ा दांव, दो निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पार्टी में शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दो निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पार्टी में शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

DGP की बड़ी कार्रवाई, सीतामढ़ी के परिहार थानाध्यक्ष सस्पेंड, शिवहर के भी दो दारोगा निलंबित

SITAMARHI : बिहार में इन दिनों अपराध पर नकेल कसने में फेल पुलिसवालों के ऊपर लगातार कार्रवाई हो रही है. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सीतामढ़ी जिले के परिहार थानाध्यक्ष को सस्पेंड

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में इन दिनों अपराध पर नकेल कसने में फेल पुलिसवालों के ऊपर लगातार कार्रवाई हो रही है. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सीतामढ़ी जिले के परिहार थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है. शिवहर एसपी संतोष कुमार ने भी दो ASI को निलंबित किया. पुलिस कप्तान ने तीन ASI का ट्रांसफर भी किया है. 


परिहार थानाध्यक्ष राकेश कुमार सस्पेंड
सीतामढ़ी के परिहार थानाध्यक्ष राकेश कुमार को काम में लापरवाही बरतने को लेकर डीजीपी ने निलंबित किया. परिहार थाना के कांड संख्या 167/19 और 168/19 मामले में 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं की गई. जिसको लेकर डीजीपी ने इस केस के आइओ और थानेदार राकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया. बता दें कि यह मामला BPSC पास एक स्टूडेंट के हत्याकांड से जुड़ा हुआ है. जिसको लेकर थानेदार के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है. इस केस को लेकर डीजीपी ने सदर डीएसपी वीर धीरेंद्र से भी स्पष्टीकरण भी मांगा गया है.

शिवहर में दो दारोगा निलंबित, 3 ASI का ट्रांसफर
उधर, शिवहर एसपी संतोष कुमार ने भी काम में लापरवाही को देखते हुए दो एएसआई को सस्पेंड कर दिया. साथ ही पुलिस कप्तान ने तीन ASI का ट्रांसफर भी किया.  एसपी ने शिवहर थाना के दारोगा राम मोहन राय को निलंबित कर उनकी जगह अरविंद कुमार की प्रतिनियुक्ति की. तरियानी थाना के ASI सतीश कुमार पंजियारा को सस्पेंड करते हुए उनकी जगह पिपराही थाना के दारोगा अमन कुमार को जिम्मेदारी दी. पुलिस अधीक्षक ने शिवहर थाना के ASI अनिल कुमार-2 को डीसीआरबी में ट्रांसफर किया. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता