Hindi News / news / राजधानी में क्राइम कंट्रोल के लिए DGP ने दिया टास्क, देर रात तक...

राजधानी में क्राइम कंट्रोल के लिए DGP ने दिया टास्क, देर रात तक एसएसपी ऑफिस में चली मीटिंग

1st Bihar Published by: 5 Updated Jul 10, 2019, 12:35:02 PM

राजधानी में क्राइम कंट्रोल के लिए DGP ने दिया टास्क, देर रात तक एसएसपी ऑफिस में चली मीटिंग

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना में अगर आपराधिक घटनाएं हुई तो तत्काल संबंधित पुलिसकर्मियों पर एक्शन होगा। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने पटना पुलिस को क्लियर मैसेज दे दिया है कि कानून व्यवस्था में कोताही पर कार्रवाई झेलने को तैयार रहें। मंगलवार की रात पटना एसएसपी ऑफिस पहुंचे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने पटना पुलिस के अधिकारियों के साथ लगभग ढाई घंटे तक क्राइम मीटिंग की। डीजीपी ने पटना पुलिस के अधिकारियों से लेकर थानेदारों तक को क्राइम कंट्रोल के लिए आवश्यक निर्देश दिए। डीजीपी की क्राइम मीटिंग में जोनल आईजी सुनील कुमार, डीआईजी राजेश कुमार, एसएसपी गरिमा मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। आपको बता दें कि डीजीपी ने 3 हफ्ते पहले भी पटना पुलिस के साथ क्राइम मीटिंग की थी, जिसके बाद दो दर्जन थानेदारों का ट्रांसफर किया गया था। अब एक बार फिर से डीजीपी ने क्राइम कंट्रोल के लिए पटना पुलिस को नया टास्क दे दिया है। पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट