1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 06, 2019, 11:58:28 AM
- फ़ोटो
PATNA: मुहर्रम के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है. इसी सिलसिले में शुक्रवार को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय सभी जिलों के एसपी से बात कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे. इस दौरान डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जिलों के एसपी को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को लेकर निर्देश भी दे सकते हैं. बता दें कि 10 सितंबर को मुहर्रम का पर्व मनाया जाएगा और पिछले कुछ साल की घटनाओं को देख पुलिस इस मामले में कोताही नहीं बरतना चाहती है.