Hindi News / news / DGP साहब को हुआ आम लोगों के दर्द का अहसास, बिहटा के पास...

DGP साहब को हुआ आम लोगों के दर्द का अहसास, बिहटा के पास जाम में फंसे गुप्तेश्वर पांडेय

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 28, 2019, 1:40:29 PM

DGP साहब को हुआ आम लोगों के दर्द का अहसास, बिहटा के पास जाम में फंसे गुप्तेश्वर पांडेय

- फ़ोटो

DESK : बिहार के डीजीपी गुप्तेशवर पांडेय को आज आम लोगों के दर्द का अहसास हुआ. डीजीपी साहब आज खुद उस महाजाम में फंस गये जो पिछले 6 दिनों से बिहटा से लेकर आरा के बीच लगा है. हालांकि उनकी पुलिस ने उन्हें कुछ देर में निकाल लिया, फिर भी थोड़ी देर के लिए ही सही सूबे के डीजीपी को ये अंदाजा हुआ होगा कि पुलिसिया निकम्मेपन के कारण लोग क्या दर्द झेल रहे हैं. बक्सर जा रहे थे डीजीपी डीजीपी गुप्तेशवर पांडेय आज बक्सर जा रहे थे. वे वहां आशीष के परिजनों से मिलने जा रहे थे. फौजी के बेटे आशीष का बक्सर में अपहरण कर लिया गया था, उसे रिहा करने के एवज में 30 लाख रूपये फिरौती मांगी गयी थी. आशीष के परिजन बक्सर से लेकर पटना तक आलाधिकारियों के पास भटकते रहे लेकिन किसी ने उनकी गुहार नहीं सुनी. बाद में आशीष का शव बरामद हुआ. अपहर्ताओं ने उसकी हत्या कर दी. उसकी हत्या के बाद डीजीपी परिजनों के आंसू पोंछने बक्सर जा रहे थे. जाम में फंस गये डीजीपी पटना के बिहटा के पास ही डीजीपी महाजाम में फंस गये. हालांकि उनके आगमन की खबर पहले से ही पुलिस को थी. लिहाजा रोड को खाली कराने की भरपूर कोशिश की गयी थी. लेकिन महाजाम से सड़क को खाली नहीं कराया जा सका. लिहाजा डीजीपी साहब उसमें फंस गये. कई थानों की पुलिस ने मिलकर बड़ी मशक्कत से उन्हे जाम से बाहर निकाला. 6 दिनों से बिहटा-आरा रोड पर महाजाम बिहटा-आरा रोड पर पिछले 6 दिनों से महाजाम लगा है. बिहटा से लेकर आरा तक हजारों ट्रक फंसे हुए हैं. दूसरी लेन में छोटी गाड़िया थोड़ा बहुत चल रही है. लेकिन उसमें भी लगातार जाम लग जा रहा है. पटना पुलिस इसके लिए आरा पुलिस को जिम्मेवार बता रही है. वहीं आरा पुलिस का कहना है कि छपरा में जाम के कारण बिहटा-आरा-छपरा रोड में महाजाम लगा है.