Hindi News / news / देव में बेकाबू भीड़ के कारण भगदड़, दो बच्चों की मौत

देव में बेकाबू भीड़ के कारण भगदड़, दो बच्चों की मौत

1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Nov 02, 2019, 8:46:03 PM

देव में बेकाबू भीड़ के कारण भगदड़, दो बच्चों की मौत

- फ़ोटो

AURANGABAD : औरंगाबाद के देव से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। देव में छठ पूजा के दौरान जमा हुई भीड़ बेकाबू हो गई है। बेकाबू भीड़ के कारण दो बच्चों की मौत की खबर सामने आ रही है।

खबरों के मुताबिक बेकाबू भीड़ के कारण जिन दो बच्चों की मौत हुई है उसमें एक बच्ची बिहटा कि रहने वाली है जबकि दूसरा बच्चा भोजपुर के सहार का बताया जा रहा है।  प्रशासन ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। देव में बड़ी तादाद में छठ व्रती पूजा के लिए पहुंचते हैं। इस साल पहुंची भीड़ पिछले कई सालों में सबसे ज्यादा बताई जा रही है। भीड़ ज्यादा होने की वजह से प्रशासनिक इंतजाम भी फेल हो गए हैं।