Hindi News / news / बिहार चुनाव में देश में पहली बार ट्रांसजेंडर बनेंगी पीठासीन पदाधिकारी, लॉ में...

बिहार चुनाव में देश में पहली बार ट्रांसजेंडर बनेंगी पीठासीन पदाधिकारी, लॉ में गोल्ड मेडलिस्ट हैं पटना की मोनिका दास

1st Bihar Published by: Updated Oct 03, 2020, 9:07:56 AM

बिहार चुनाव में देश में पहली बार ट्रांसजेंडर बनेंगी पीठासीन पदाधिकारी, लॉ में गोल्ड मेडलिस्ट हैं पटना की मोनिका दास

- फ़ोटो

DESK : देश में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को चुनाव के दौरान पीठासीन पदाधिकारी बनाया जा रहा है. ऐसा कर रिकॉर्ड बनाने वाली पटना की मोनिका दास देश की पहली ट्रांसजेंडर होंगी. 

मोनिका को बिहार विधानसभा चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है. इस रुप में मोनिका एक बूथ की पूरी जिम्मेवारी संभालेंगी. मतदान से लेकर मॉनिटरिंग तक का काम मोनिका देखेंगी. पटना की रहने वालीं मोनिका दास केनरा बैंक की ऑफिसर हैं. 

बता दें कि बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज मोनिका दास पटना विश्वविद्यालय से लॉ में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं. इसके साथ ही सौंदर्य प्रतियोगिता में फेस ऑफ पटना भी रह चुकी हैं.अब मोनिका देश की पहली पीठासीन पदाधिकारी होने का रिकॉर्ड भी बना लेंगी.