ब्रेकिंग
खान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनपटना के कोतवाली थाना कैम्पस में अब नहीं अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, प्रशासन और मस्जिद कमेटी की सहमति से लिया गया फैसलाखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनपटना के कोतवाली थाना कैम्पस में अब नहीं अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, प्रशासन और मस्जिद कमेटी की सहमति से लिया गया फैसला

कोरोना अपडेट : देश में अबतक 24 मौत, कुल 1021 केस पॉजिटिव

DELHI : कोरोना वायरस के मामले देश में तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस के कारण अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 1021 लोग कोरोना वायरस पाए गए हैं। शनिवार को द

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : कोरोना वायरस के मामले देश में तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस के कारण अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 1021 लोग कोरोना वायरस पाए गए हैं। शनिवार को देश में कोरोना वायरस के 135 नए केस सामने आए हैं। 


महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बाढ़ आ गई है। जिसकी वजह से अब वह देश के अंदर कोरोना स्टेट कैटेगरी में सबसे ऊपर चला आया है। महाराष्ट्र ने केरल को पीछे छोड़ दिया है। महाराष्ट्र में अब तक 186 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से 30 केस आज ही रिकॉर्ड किए गए हैं। महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर केरल है, जहां कुल 182 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। केरल में आज 6 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र के बाद आज सबसे ज्यादा नए मामले कर्नाटक में देखने को मिले हैं यहां कुल 17 नए पॉजिटिव केस मिले जबकि उत्तर प्रदेश में भी आज 16 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 65 केस पॉजिटिव हैं। 


इन राज्यों के अलावा जिन राज्यों में आज कोरोना रोना के नए पॉजिटिव केस रिकॉर्ड किए गए उनमें तेलंगाना के अंदर 8, गुजरात में 8, राजस्थान में 4, दिल्ली में 9, तमिलनाडु में 4, मध्यप्रदेश में 5, जम्मू कश्मीर में 13, आंध्र प्रदेश में 6, बिहार में 3, अंडमान निकोबार में 3 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं।

टैग्स