ब्रेकिंग
Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम

देर शाम तक चुनाव प्रचार करने से मना करने पर ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, 25 पुलिस कर्मी घायल, एक युवक की मौत

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के धनरुआ से आ रही है जहां पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गयी है। वही ग्रामीणों के पथराव में 25 पुलिसकर्मी घायल हो गये है। दरअसल चुनाव प्रच

देर शाम तक चुनाव प्रचार करने से मना करने पर ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, 25 पुलिस कर्मी घायल, एक युवक की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के धनरुआ से आ रही है जहां पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गयी है। वही ग्रामीणों के पथराव में 25 पुलिसकर्मी घायल हो गये है। दरअसल चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन था और देर शाम तक चुनाव प्रचार किया जा रहा था जिसे रोकने की कोशिश जब पुलिस ने की तब ग्रामीण उग्र हो गये और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।


जिसमें 25 पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। वही पुलिस ने इस दौरान फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रोहित कुमार नामक युवक की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि ग्रामीण भी फायरिंग कर रहे थे। कुछ ग्रामीणों के भी घायल होने की सूचना है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची जिसके बाद घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया। वही अन्य घायल लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि 24 अक्टूबर को पांचवे चरण का मतदान होना है। चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन था और प्रत्याशी डीजे के साथ शाम में चुनाव प्रचार कर रहे थे। चुनाव प्रचार करने से रोके जाने से लोग उग्र हो उठे और पथराव करने लगे। 

टैग्स