ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

डिप्टी मेयर विनय पप्पू की कुर्सी पर होगा फैसला, अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग आज

PATNA : पटना के डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू की कुर्सी रहेगी या जाएगी इस पर आज फैसला हो जाएगा। डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्

FirstBihar
Admin
2 मिनट

PATNA : पटना के डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू की कुर्सी रहेगी या जाएगी इस पर आज फैसला हो जाएगा। डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू के खिलाफ पटना नगर निगम के पार्षदों की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है जिस पर आज वोटिंग होगी।

पटना नगर निगम के 42 पार्षदों ने डिप्टी मेयर विनय पप्पू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया है। इन पार्षदों का आरोप है कि डिप्टी मेयर विकास कार्यों में बाधा पैदा कर रहे हैं। पार्षदों की तरफ से दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद आज निगम बोर्ड की विशेष बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में मत विभाजन से डिप्टी मेयर की किस्मत का फैसला होगा।

बांकीपुर अंचल सभागार में मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे से बोर्ड की बैठक शुरू होगी। अविश्वास प्रस्ताव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर रखी है। जिला प्रशासन की तरफ से 6 सदस्य टीम को वोटिंग प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए तैनात किया गया है। किसी हंगामे की आशंका को देखते हुए अंचल कार्यालय सभागार और उसके इर्द-गिर्द धारा 144 लागू की गई है। अपने खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर डिप्टी में विनय कुमार पप्पू ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और अविश्वास प्रस्ताव गिर जाएगा।

रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता