Hindi News / news / दिल्ली एम्स में भर्ती डिप्टी सीएम सुशील मोदी ,गॉल ब्लाडर का हुआ सफल...

दिल्ली एम्स में भर्ती डिप्टी सीएम सुशील मोदी ,गॉल ब्लाडर का हुआ सफल ऑपरेशन

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 08, 2019, 5:25:49 PM

दिल्ली एम्स में भर्ती डिप्टी सीएम सुशील मोदी ,गॉल ब्लाडर का हुआ सफल ऑपरेशन

- फ़ोटो

PATNA: सूबे के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का दिल्ली के एम्स में ऑपरेशन हुआ है. सुशील मोदी को गॉल ब्लाडर में परेशानी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था. ऑपरेशन के बाद उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. बता दें कि कुछ दिनों पहले से उप मुख्यमंत्री ने गॉल ब्लाडर में तकलीफ की शिकायत की थी. बाद में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी करने की सलाह दी थी. इसी सलाह के बाद दिल्ली के एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने सफलता पूर्वक उनका ऑपेरशन किया. सुशील मोदी रविवार तक अस्पताल में रहकर स्वास्थ्य लाभ करेंगे और फिर पटना लौट जाएंगे.